35.1 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन चंदवक इकाई का हुआ गठन

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन चंदवक इकाई का हुआ गठन

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                   केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर की चंदवक इकाई का गठन स्थानीय शिव मंदिर के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। सभा की अध्यक्षता जिला इकाई के अध्यक्ष शकील अहमद ने किया। शकील अहमद ने मुख्य अतिथि ओसीडी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह के निर्देश पर चंदवक इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा किए और शपथ ग्रहण करवाया।
मुख्य अतिथि दिवाकर सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दिया और संगठन बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।साथ ही उन्होंने व्यवसाय में सुचिता के लिए अपने लोगो से बिल से खरीद करने को कहा। उन्होंने राष्ट्रीय संगठन AIOCD का नारा वोकल फार लोकल को याद दिलाया। ऑन लाइन और झोला छाप विक्रेताओं से बचने के लिए कहा और उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जनता को जागरूक करें कि वे डिस्काउंट के चक्कर में दवा की गुणवत्ता से समझौता न करे। विशिष्ट अतिथि ड्रग इंस्पेक्टर चंद्रेश द्विवेदी ने सभी पदाधिकारियों को शुभ कामनाएं दिया और किसी तरह के परेशानियों के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। सभा का समापन अध्यक्ष शकील अहमद ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना देते आए हुए सभी का आभार प्रकट किया। सभा का संचालन विनय सिंह और चंद्रिका यादव ने किया।
इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष बंशीधर मौर्य, चेयरमैन अखिलेश श्रीवास्तव, कार्यवाहक महामंत्री श्याम सिंह, सहमंत्री प्रशांत मौर्य, ऑडिटर सुनील गुप्ता मंचस्थ रहे। चंदवक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो में क्रमशः विपिन गुप्ता अध्यक्ष, सुभाष चंद्र मौर्य महामंत्री,
हरिकेश सिंह उपाध्यक्ष, विपिन कुमार सिंह मंत्री, फौजदार मौर्य संगठन मंत्री, अश्वनी वर्मा, विकास सिंह, सूबेदार यादव कोषाध्यक्ष, प्रदीप सिंह संरक्षक, राजू जायसवाल, आशीष कुमार गुप्ता, राजकुमार चौबे, संयोजक विकास सिंह शामिल है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37407912
Total Visitors
434
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This