40.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

गाजीपुर : ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत

गाजीपुर : ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत

खानपुर।
अंकित मिश्रा 
तहलका 24×7 
           घर से शौच के लिए निकले व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी चालक ने स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची खानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सरवरपुर भरपूर गांव निवासी अनिल यादव (45) पुत्र स्व. रामधारी यादव रोज की भांति अपने गांव से शौच के लिए जा रहे थे कि जैसे ही औड़िहार- जौनपुर रेलवे मार्ग को क्रॉस करने लगे कि उसी बीच उनका पैर रेलवे ट्रैक में फंस गया और जौनपुर की तरफ से औड़िहार के तरफ जा रही तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची खानपुर पुलिस ने शव को कब्जे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अनिल दो भाइयों में सबसे छोटे थे। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही सबका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक की पत्नी रमावती देवी का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है।मृतक अनिल अपने पीछे अपने तीन बेटियो और दो बेटे अमन, अनुज को छोड़ गये। मृतक अनिल खेती बारी कर अपना जीवन यापन करते थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37224463
Total Visitors
766
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This