कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 मजदूरों की मौत, सीएम योगी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

कोल्ड स्टोरेज ढहा,4 मजदूरों की मौत,सीएम योगी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

प्रयागराज।
तहलका 24×7 
              फाफामऊ क्षेत्र के चांदपुर गांव में गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब पूरा कोल्ड स्टोरेज तेज धमाके के साथ भरभरा कर ढह गया।इससे अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा था।बताते हैं कि कोल्ड स्टोरेज में कई मजदूर अभी भी फंसे हैं।पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार ने 4 मजदूरों की मौत की पुष्टि की है।मौके पर राहत कार्य जारी है।12 घायलों का इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा है।
सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लिया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद घोषणा की है।कोल्ड स्टोरेज सपा के पूर्व विधायक का बताया जाता है।बताते हैं कि हादसा दोपहर करीब 1.30 बजे हुआ।कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि खाना खाने के बाद सभी आराम कर रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।मौके पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम लगी है।
हादसे की सूचना पर प्रयागराज के डीएम मनीष कुमार वर्मा के साथ आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। डीएम ने बताया कि घायलों को शहर के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मलबे में कितने लोग दबे हैं,यह अभी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है। लोग अलग-अलग संख्या बता रहे हैं।कुछ लोगों ने 100 मजदूरों के दबे होने की बात कही है।हालांकि, यह पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता।कहा अमोनिया गैस रिसाव की भी बात कही जा रही है।
प्रशासन लगातार राहत कार्य चला रहा है,स्वास्थ्य टीमें भी मौजूद हैं।कुछ समय बाद ही स्थिति स्पष्ट स्पष्ट होगी।
पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार ने बताया कि हादसे में 16 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,जिसमें 4 मजदूरों की मौत हो गई,12 का इलाज चल रहा है। कोल्ड स्टोरेज सपा नेता अंसार अहमद का है।मामले की जांच की जाएगी कि कैसे इसे लाइसेंस मिला।दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने एडीएम फाइनेंस की अध्यक्षता में कमेटी बना दी है।यह अगले 48 घंटे में अपनी रिपोर्ट देगी।
सभी मजदूर बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।मौके पर कई जेसीबी लगाकर मलबा हटाया जा रहा है।प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की।साथ ही परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद घोषणा की है, घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।सीएम ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के भी निर्देश दिए।
फिलहाल मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।पुलिस,फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमें भी प्रशासन के साथ काम कर रही हैं। बनारस से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।बताते हैं कि जैसे ही बिल्डिंग ढही पुरा क्षेत्र अमोनिया गैस की गंध से भर गया।लोग सांस भी नहीं ले पा रहे थे।रेस्क्यू टीम ने मास्क लगाकर राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया। स्थानीय लोगों की मानें तो पहले तेज धमाका हुआ, उसके बाद बिल्डिंग भरभराकर कर गिर गई।
Previous articleसेंवई नाले में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव, मचा कोहराम
Next articleफर्जी आईएएस बनकर 25 शादियां करने वाला शातिर फरार, पुलिस तलाश में जुटी 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?