खारकीव में रुस के हमले से एक भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
नई दिल्ली।
स्पेशल डेस्क
तहलका 24×7
यूक्रेन पर रूस के हमले का आज छठां दिन है। रूसी सेना ने यूक्रेन के कई इलाकों में हमला और तेज कर दिया है। रूस के हमले में यूक्रेन के कई नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं। उधर, रूसी सेना की गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की भी मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।



















