30.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

खेलते-खेलते कार में दम घुटने से मासूम की मौत 

खेलते-खेलते कार में दम घुटने से मासूम की मौत 

बलिया।
तहलका 24×7
                     रसड़ा थाना क्षेत्र के चिंतामणिपुर गांव में कार में दम घुटने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मासूम ने कार में खेलने के दौरान दरवाजा बंद कर दिया था।
रसड़ा थाना क्षेत्र के चिंतामणिपुर गांव निवासी सोनू कुमार का तीन वर्षीय पुत्र सत्यम कार के पास खेल रहा था। दरवाजे के पास खड़ी कार को लॉक करना परिजन भूल गए थे। सत्यम खेलते-खेलते कार का दरवाजा खोलकर अंदर चला गया और दरवाजा बंदकर खेलने लगा। इससे परिजन बेखबर थे। कुछ देर बाद बंद कार में मासूम का दम घुटने लगा।
वह अंदर से कार का दरवाजा खोल नहीं पाया। कुछ समय बाद परिजन अपने बीच सत्यम को न पाकर खोजबीन करने ले। खोजते हुए कार के पास पहुंचे तो अंदर सत्यम को देखा। उन्होंने कार का गेट खोला तो मासूम बेहोश हो चुका था। आनन-फानन परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते-रोते बेहाल हैं। बेटे की मौत से आहत पिता बार-बार अपने को कोस रहे हैं। मां भी मासूम को याद कर बेहोश हो जा रही है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37217369
Total Visitors
918
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This