गंगा नदी में इफ्तार पार्टी कर बिरयानी खाने और अवशेष फेंकने पर 14 गिरफ्तार
वाराणसी।
तहलका 24×7
काशी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी कर चिकन बिरयानी खाने और अवशेष गंगा में फेंकने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।मामले में 14 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।सभी के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने तहरीर में आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों ने गंगा में नाव पर बैठकर इफ्तार के दौरान बिरयानी खाई और बचा हुआ हिस्सा नदी में फेंक दिया। इस कृत्य से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर के साथ घटना का वीडियो भी साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराया गया है। आरोप है कि इस घटना से आम जनमानस में आक्रोश है।

ये जानबूझकर हिंदू भावनाओं को आहत करने की मंशा से किया गया।इसके अलावा नाव चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए और लाइसेंस को निरस्त किया गया।भविष्य में घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।मामले में 14 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


















