गांजा बिकने की सूचना पर छापेमारी में औंधे मुंह गिरी पुलिस, लौटी खाली हाथ
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार स्थित सुल्तानपुर रोड पर पुलिस चौकी से महज पचास मीटर की दूरी पर गांजा बिकने की सूचना इन दिनों चर्चाओं में है। जबकि गुरुवार को छापेमारी के दौरान पुलिस औंधे मुंह खुद गिर गई।वहीं दूसरी ओर चौकी प्रभारी अरविंद कुमार यादव ने मामले में अनभिज्ञता जताई।

बताया जा रहा है कि उक्त जगह पर बड़े पैमाने पर गांजे की बिक्री अपने चरम पर है। इसकी जानकारी चौकी पुलिस को लगी तो हाल ही में प्रोन्नति पर उप निरीक्षक बने एक प्रधान आरक्षी और एक अन्य आरक्षी ने गुरुवार को दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी होने की खबर लीक हो जाने पर गांजा विक्रेता सावधान हो गया और पुलिस की कार्रवाई में औंधे मुंह गिरना पड़ा।

सूत्रों की मानें तो गांजा बिकवाने में चौकी पर तैनात एक आरक्षी की संलिप्तता बताई जा रही है।जबकि चौकी प्रभारी अरविंद कुमार यादव ने मामले में अनभिज्ञता जताते हुए पता लगाने की बात कही। बहरहाल बाजार में गांजा बिक्री को लेकर चर्चाओं का बाजार इन दिनों काफी गर्म है।














