39.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

गुटखा खाकर बुलेट चलाने वाली पत्नी से परेशान पतिदेव, छोड़ा घर, तलाक की नौबत

गुटखा खाकर बुलेट चलाने वाली पत्नी से परेशान पतिदेव, छोड़ा घर, तलाक की नौबत

आगरा। 
तहलका 24×7 
                उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से काफी दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां पत्नी के गुटखा खाने और बुलेट बाइक से फर्राटा भरने के शौक ने पति को को परेशान करके रख दिया है। नौबत तलाक तक पहुंच गई है। पीड़ित पति का कहना है कि पत्नी मुंह में गुटखा दबाकर बुलेट दौड़ाती है। मना करने पर झगड़ा करती है। फिलहाल गुटखा खाकर बुलेट चलाने का शौक दोनों के बीच विवाद का कारण बन गया है।
पति अब पत्नी के साथ रहने को तैयार नहीं है। जिसके बाद पत्नी ने पुलिस से शिकायत की है।पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र दिया। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी थाना सदर क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई। दोनों का विवाह 2020 में बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ था। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी खुशी-खुशी रह रहे थे। पति को धीरे-धीरे पता चला की पत्नी गुटखा खाती है, और गुटखा खाने के बाद उसे बुलेट चलाने का शौक है।
युवक जगदीशपुरा स्थित एक जूता फैक्ट्री में कारीगर है। जो 300 रूपये प्रतिदिन के हिसाब कार्य करता है। युवक की आर्थिक हालत भी ज्यादा ठीक नहीं है। युवक के माता-पिता पुराने मकान में रहते हैं। मगर पत्नी पुराने मकान में रहना नहीं चाहती। उसके पिता ने एक मकान बना कर युवक को रहने के लिए दे दिया, जहां पत्नी अपने पति से रोज गुटखा और बुलेट के लिए खर्चा मांगती।रोज-रोज पति पैसे दे कर परेशान हो गया था।
ऐसे में गुटखा और बुलेट चलाने को लेकर दोनों में झगड़े शुरू हो गए। शादी के दो साल बाद दोनों में रोजाना झगड़े होने लगे। जिससे परेशान पति अपनी पत्नी को छोड़कर मां- बाप के पास पुराने घर में चला गया। पत्नी ने पति की शिकायत पुलिस से कर दी। अब मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंच गया।
परिवार परामर्श केंद्र में दोनों की काउंसलिंग की गई, जिसमें युवक ने बताया कि पत्नी रोज गुटखा और बुलेट के पेट्रोल के लिए खर्चा मांगती है। रोज इतने पैसे कहां से लाकर दूं। जबकि, पत्नी ने कहा कि वह शादी के पहले से ही गुटखा खाती है और बुलेट चलाती है। युवती ने यह भी कहा कि बुलेट मेरे पापा ने दी है। मुझे बचपन से बुलेट चलाने का शौक है। युवक ने कहा कि जबतक पत्नी गुटखा और बुलेट चलाना नहीं छोड़ेगी में उसे अपने साथ नहीं रखेगा।
मामले में परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि युवक ने कहा कि ‘पत्नी बुलेट चलाती है और गुटखा खाती है। मैं इसके लिए खर्चा कहां से दूं। जबकि लड़की ने बताया कि वह पहले से ही गुटखा खाती है, अब धीरे-धीरे कम कर दिया है। दोनों को अगली तारीख पर बुलाया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37403739
Total Visitors
592
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This