36.7 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

गुरूजनों ने भटकी हुई मंदबुद्धि किशोरी को परिवार से मिलाया 

गुरूजनों ने भटकी हुई मंदबुद्धि किशोरी को परिवार से मिलाया 

# बेटी को पाकर परिजन हुए खुश, अध्यापकों का जताया आभार 

सुइथाकला, जौनपुर। 
उपेन्द्र सिंह 
तहलका 24×7 
            पथ प्रदर्शक का दर्जा प्राप्त गुरूजनों के रूप में क्षेत्र के बसौली स्थित विद्यालय के गुरूजन गुरुवार को अपने नैतिक दायित्व का निर्वहन करते हुए बधाई के पात्र बन गए। मामला विद्यालय पर भटककर पहुंची मंदबुद्धि की किशोरी से है।उक्त किशोरी खुटहन क्षेत्र के डिहिया गांव निवासी कन्तलाल और शकुंतला नामक एक दम्पति को मिली। दम्पति ने उसे विश्वास में लेकर जब पता पूछा तो उसने पता न बताकर बसौली विद्यालय में पढ़ने की बात साझा की।
दंपति किशोरी को लेकर कम्पोजिट विद्यालय बसौली पहुंचे जहां किशोरी अपना और अपने परिजनों का नाम तो बता ले रही थी लेकिन पता बताने में असमर्थ थी। विद्यालय में तैनात अध्यापक इन्द्रसेन तिवारी ने सोशल साइट का सहारा लेकर व्हाट्स एप ग्रुप में उसका ब्यौरा प्रसारित किया। अन्ततः उक्त खबर मीडिया प्लेटफार्म के जरिए किशोरी के परिवार तक पहुंची। ‌बेटी का पता लगते ही जहां परिजनों की आंखें ख़ुशी से भर आई। परिवार के लोग तत्काल डिहिया गांव स्थित उक्त दंपति के घर पहुंचे जहां गुरूजनों और बेटी को आसरा देने वाले दंपति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बेटी को लेकर घर के लिए रवाना हो गए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37416322
Total Visitors
1096
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This