गोंडा : झाड़-फूंक के बहाने महीनों से मौलवी महिला से करता रहा दुष्कर्म, बेटी पर भी थी बुरी नीयत

गोंडा : झाड़-फूंक के बहाने महीनों से मौलवी महिला से करता रहा दुष्कर्म, बेटी पर भी थी बुरी नीयत

# बेटे के विरोध करने पर मौलवी ने बेटे को फंदे से लटकाया, बेटे की हुई मौत

# लापरवाही की हद… पांच दिन बाद एसपी की फटकार के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

गोंडा/लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
गोंडा शहर की एक कॉलोनी में जिन्न भगाने के लिए झाड़-फूंक का झांसा देकर एक मौलवी कई माह तक महिला से दुष्कर्म करता रहा। महिला की नाबालिग बेटी से भी मौलवी ने छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया।महिला के बेटे ने मौलवी के घर आने का विरोध शुरू कर दिया। इस पर मौलवी ने महिला के बेटे के दोनों हाथ बांधकर उसे फंदे से लटका दिया।घरवाले उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मौलवी के खिलाफ दुष्कर्म, गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार शाम आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया।

नगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 38 साल की महिला को उसके घर के पास रहने वाले मौलवी मोहम्मद जैनुल आबदीन ने जिन्न से निजात दिलाने का झांसा दिया। वह झाड़-फूंक के बहाने महिला के घर जाने लगा। आरोप है कि मौलवी कई महीने से महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला की 14 साल की बेटी पर भी मौलवी की नजर थी। वह महिला की बेटी को खाना बनाने के बहाने अपने घर ले जाने लगा। वहां उसने महिला की बेटी से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकी जानकारी होने पर महिला के 16 साल के बेटे ने मौलवी का विरोध किया। उसने मौलवी को अपने घर आने से मना कर दिया। इससे नाराज मौलवी 12 नवंबर को महिला के घर पहुंचा और उसके बेटे के दोनों हाथ बांधकर उसे फंदे से लटकाकर भाग गया। इसकी जानकारी होने पर घरवाले आनन-फानन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जा रहे थे मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पीड़ित महिला ने सिविल लाइंस पुलिस चौकी पर शिकायत की तो पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मगर रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इससे मौलवी के हौसले बुलंद हो गए और वह 17 नवंबर को फिर महिला के घर पहुंचा। विरोध पर जबरन भीतर घुसकर अभद्रता व मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने मौलवी को दबोच लिया और बांधकर लात-घूसाें से जमकर पिटाई की। मगर वह किसी तरह भीड़ के चंगुल से निकलकर भाग गया।

लापरवाही की हद… पांच दिन बाद एसपी की फटकार के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

पुलिस की लापरवाही का हाल ये है कि महिला से दुष्कर्म, बेटे को फंदे से लटकाकर मार डालने व नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास जैसे गंभीर मामले में भी नगर कोतवाली पुलिस ने पांच दिन तक रिपोर्ट ही नहीं दर्ज की। मामले में एसपी से शिकायत करने पर एसपी की फटकार के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मौलवी मोहम्मद जैनुल आबदीन के खिलाफ पीड़ित महिला की तहरीर पर दुष्कर्म, गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने कहा कि मौलवी की करतूत शर्मनाक है। शिकायत मिलते ही मामले में रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार शाम आरोपी मौलवी मोहम्मद जैनुल आबदीन को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Previous articleआजमगढ़ : दिल्ली में लव मैरेज, आठ साल बाद यहां किया निकाह
Next articleगोंडा : महिला लेखपाल समेत दो लेखपालों को एसडीएम ने किया निलंबित 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?