गोंडा : धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
गोंडा।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गौरासिंहपुर गांव में ईसाई मिशनरी के सदस्यों पर मतांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पांच को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।ग्राम तरहटा के राजू तिवारी ने पुलिस से शिकायत की थी। कहा था कि डॉ नरेश, हैप्पी, राजिंदर, विष्णु, मिथिलेश, सुरेश व लालमोहन लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को ईसाई धर्म स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
















