32.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

घर में घुसे दो चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा 

घर में घुसे दो चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा 

शाहगंज, जौनपुर। 
सौरभ आर्य 
तहलका 24×7 
             कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार रात दो चोर रंगे हाथों पकड़े गए। एक चोर भागते वक्त छत से कूद गया, जिसके चलते उसका पैर टूट गया। स्थानीय ग्रामीणों ने 112 हेल्पलाइन पर सूचना दी । दोनों चोरों को मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक बड़ागांव में जाकिर हुसैन पुत्र फिरोज हैदर अपने घर पर ही थे। रविवार रात चोरी की नीयत से एक चोर उनके छत पर पहुंच गया। जाकिर किसी काम से छत पर गए तो उन्हें देखकर चोर घबरा गया और छत से नीचे कूद गया। थोड़ी ही देर में वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। जाकिर के मुताबिक उसी दौरान पड़ोस के घर में भी एक चोर को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने 112 हेल्पलाइन पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर साथ ले गई। घायल चोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ। जाकिर ने लिखित सूचना पुलिस को दी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37432514
Total Visitors
265
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This