चाइनीज मांझा व नायलान तांत बेच रहा युवक गिरफ्तार

चाइनीज मांझा व नायलान तांत बेच रहा युवक गिरफ्तार

# चेतावनी के बाद निजी मुचलके पर किया रिहा

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7.                                                             जनपद में चाइनीज मांझा, तांत बेचने वालों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने चाइनीज मांझा और नायलान तांत बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसे थाने लाकर चेतावनी देते हुए निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि चाइनीज मांझा, तांत बेचने वालों की जांच की जा रही है। कस्बा में चायनीज मांझा, नायलान तांत बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में अपना नाम पवन कुमार गुप्ता पुत्र पूरनलाल गुप्ता निवासी गोलाबाजार बताया। जिसके पास से करीब 250 अंटा नायलान तांत बरामद हुआ है। जिसे थाने लाकर कड़ी चेतवानी देते हुए निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

Previous articleनीम हकीम के चक्कर में गौवंश के पैर की करनी पड़ी सर्जरी
Next articleटीचर की पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर 40 लाख की डकैती, आरोपी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?