चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर।
तहलका 24×7
              बिहार की समस्तीपुर साइबर क्राइम टीम ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को बेगूसराय से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा निवासी मेराज (21) पुत्र मो. सलीम के रूप में हुई।मेराज ने ही 11 जुलाई को सोशल साइट्स के इंस्टाग्राम के एक पोस्ट पर कॉमेंट करके बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
उसने स्वीकार किया कि चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी उसी के इंस्टाग्राम आईडी से दी गई थी, जिसमें कहा गया था कि 20 जुलाई को चिराग को बम से उड़ा दिया जाएगा। साइबर क्राइम डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि 11 जुलाई को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को इंस्टाग्राम अकाउंट से जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में पटना साइबर थाने में केस दर्ज किया गया था। समस्तीपुर लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष की ओर से लिखित शिकायत की गई थी। जिसके बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु की गई।
डीएसपी ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के क्रम में विभिन्न सोशल साइट के पेट्रोलिंग के दौरान एक यूजर सागर सफीक नामक युवक के द्वारा एक कमेंट किया गया था, जिसके द्वारा कमेंट किया गया वह युवक मानसिक रुप से बीमार है। जिसके बाद साइबर पुलिस ने यूजर साकिब से संपर्क किया।
जांच के बाद मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा निवासी यूजर सफीक से पूछताछ के दौरान पता चला कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को धमकी देने वाला युवक रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा का रहने वाला शख्स मोहम्मद मेराज है। जिसकी गिरफ्तारी साइबर थाने की टीम ने बेगूसराय जिले के तेघरा से की। उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। आगे की कार्रवाई को लेकर गिरफ्तार युवक को पटना साइबर थाने की पुलिस को सौंपा जा रहा है।
Previous articleअली हसन ख़ान की बरसी पर मजलिस का आयोजन
Next articleबिजली कर्मचारियों को पीटने वाले 45 अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?