40.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

चोरी की बुलेट व अपाची बाइक के साथ दो गिरफ्तार 

चोरी की बुलेट व अपाची बाइक के साथ दो गिरफ्तार 

शाहगंज, जौनपुर। 
सौरभ आर्य 
तहलका 24×7 
               नगर के मेन रोड से बुलेट चोरी करने वाले दो शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से चोरी की बुलेट के अलावा एक अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।
बताते चलें कि मेनरोड पर कोतवाली चौक से महज 100 मीटर दूर देशी घी भंडार के सामने से शनिवार शाम एक बुलेट मोटरसाइकिल UP62 BF5575 चोरी हो गई थी। सीसी टीवी फुटेज में साफ दिखा कि एक बाइक से दो युवक आए और जाम का फायदा उठाते हुए बुलेट लेकर फरार हो गए। पुलिस को भुक्तभोगी ने सूचना दी तो छानबीन शुरू हुई।
प्रभारी कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मंगलवार को दोनों वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपी शमशाद पुत्र निजामुद्दीन और शहजादे पुत्र सिराज केराकत थाना क्षेत्र के थानागद्दी स्थित निहालापुर नाऊपुर के निवासी हैं।
दोनों की निशानदेही पर अपाची बाइक भी बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक मंशाराम गुप्ता, हेड कांस्टेबल सलीम खां और अरुण सिंह शामिल रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37429446
Total Visitors
516
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This