40.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

लहरों में फंसे 8 लोगों की मौत, दी गई थी चेतावनी

लहरों में फंसे 8 लोगों की मौत, दी गई थी चेतावनी

चेन्नई।  
तहलका 24×7 
              कन्याकुमारी में समुद्री लहरों में फंसने से अब तक आठ लोगों के मरने की खबर मिली है। तमिलनाडु में कन्याकुमारी स्थित लेमुर तट पर घूमने आए मेडिकल कॉलेज के पांच छात्र भी समुद्र में डूब गए। वहीं समुद्री इलाके से लापता तीन लोगों के शव भी मिले हैं।
पुलिस ने पांच छात्रों के समुद्री लहरों में फंसने से हुई मौत के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि त्रिची मेडिकल कॉलेज के ट्रेनी डॉ. मुथुकुमार के रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए 12 मेडिकल छात्र कन्याकुमारी आए हुए थे। पुलिस ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने के बाद सभी छात्र कन्याकुमारी जिले के कई पर्यटन स्थलों पर घूमने गए।
इसी दौरान 10 छात्र लेमूर तट पर घूमने के इरादे से पहुंचे थे। जहां नहाने के दौरा समुद्र की विशाल लहरें उन्हें खींचकर ले गई।घटना में तीन लोगों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। वहीं अन्य तीन लोगों को मछुआरे की मदद से बचा लिया गया। हालांकि, एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दो छात्रों की मौत हो गई। मरने वालों में डिंडीगुल जिले के प्रवीण, गायत्री, चारुकवि, वेंकटेश और सर्वा दर्शित शामिल हैं।
वहीं अन्य तीन प्रीति प्रियंका, नेसी और सरन्या का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद राजकमंगलम पुलिस जांच में जुटी है।बता दें कि, कन्याकुमारी जिले में पिछले दो दिनों में समुद्री लहरों में फंसकर आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले जिला कलेक्टर श्रीधर ने तमिलनाडु और केरल के तटीय इलाकों में तूफान की आशंका को देखते हुए मछुआरों, पर्यटकों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी थी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37429989
Total Visitors
615
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This