36.1 C
Delhi
Tuesday, May 21, 2024

जगत की सुख शान्ति के लिए निकली कलश यात्रा

जगत की सुख शान्ति के लिए निकली कलश यात्रा

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
              शेखपुर अशरफपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व शुक्रवार को चराचर जगत की सुख शांति के लिए कलश यात्रा निकाली गई। भारी संख्या में कन्याओं और महिलाओं ने ब्रह्माण्ड का प्रतीक कलश को सिर पर धारण किए यात्रा में शामिल हुईं।
कलश यात्रा का शुभारम्भ शिवपूजन उपाध्याय और राकेश उपाध्याय के कलश पूजन से हुआ। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इससे पूर्व कथा स्थल से कलश यात्रा निकाली गई। काली और डीह चौक से होते पूरे गांव का भ्रमण करने के उपरांत कथा स्थल पर पहुंच कर कलश यात्रा का समापन हुआ।
यजमान राम बूझ चौरसिया सपत्नीक श्रीमद्भागवत पुराण के साथ चल रहे थे। संचालन सुमित सिंह ने किया। इस मौके पर सीताराम बाबा, तहसीलदार चौरसिया, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, डा.अमलेंद्र गुप्ता, सुक्खू प्रजापति, इंद्रसेन यादव, अजय सिंह, सभासद सतीश यादव, राजनाथ यादव उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37442924
Total Visitors
815
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल # संगठन की बजाय जातिगत जमीन पर प्रत्याशी के चेहरे पर...

More Articles Like This