12.1 C
Delhi
Wednesday, November 26, 2025

जन समस्याओं को लेकर शाहगंज विधायक गम्भीर नही

जन समस्याओं को लेकर शाहगंज विधायक गम्भीर नही

# अघोषित बिजली कटौती से जनता त्रस्त विधायक मस्त : शिखर द्विवेदी 

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
             स्थानीय कस्बा में बुधवार की सुबह भारतीय राष्ट्रीय छात्रस संगठन (एनएसयूआई) के महासचिव शिखर द्विवेदी ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर विधायक शाहगंज गम्भीर नही हैं। इस उमस भरी गर्मी में शाहगंज उपकेंद्र पर अघोषित बिजली कटौती से आम जनमानस परेशान है। विधायक अपने वीआइपी कल्चर से बाहर नही निकल पा रहे हैं।
भादी फीडर की केबल एक वर्ष पहले जल जाने से फीडर ठप्प पड़ा है। उसकी सप्लाई सबरहद फीडर से जोड़ दिया गया। अधिभार होने के कारण न तो भादी फीडर के उपभोगताओं को बिजली मिल पाती है और न ही सबरहद फीडर के दो दर्जन से अधिक गांव को बिजली आपूर्ति मिल रही है।
एक साल से अधिक जले हुए केबल बदलने के लिए विभाग के पास धन नही है और विधायक को जन-समस्याओं से कोई सरोकार नही है। इस उमस भरी गर्मी में शाहगंज विधानसभा क्षेत्र की आधी आबादी बिजली संकट से जूझ रही है लेकिन विधायक रमेश सिंह ने कभी इतनी बड़ी जन समस्या का संज्ञान नही लिया और न ही बिजली विभाग से संपर्क करके समस्या का निस्तारण करना उचित समझा।
श्री द्विवेदी ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया सिर्फ बिजली व्यवस्था पर प्रेस वार्ता करके सुर्खियां बटोर रहे हैं।धरातल पर सरकार के सभी दावे फेल हैं। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र इसका जीता-जागता उदाहरण है। बीजेपी के खोखले दावे से प्रदेश की जनता त्रस्त है। जिस तरह लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जनता जनार्दन ने जनादेश देकर आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन का संकेत दिया है, इससे यह स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश की जनता योगी सरकार से परेशान है।
आगामी चुनाव में इनको नकारने जा रही है। अघोषित बिजली कटौती से व्यापार प्रभावित हो रहा है किसान अपनी खेती से वंचित हो रहे हैं, नौजवान रोजगार को लेकर परेशान हैं, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और जंगलराज कायम है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला महिला का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला महिला का शव खेतासराय, जौनपुर।  डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7              क्षेत्र...

More Articles Like This