जन सेवा केंद्र संचालक से असलहे के बल पर डेढ़ लाख की हुई लूट

जन सेवा केंद्र संचालक से असलहे के बल पर डेढ़ लाख की हुई लूट

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              फूलपुर थाना क्षेत्र के ठठरा गांव के समीप शुक्रवार की रात्रि में सहज जन सेवा केंद्र संचालक से असलहे के बल पर डेढ़ लाख रुपए की लूट हो गई। पुलिस लूट को संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल में जुटी है।बताते हैं कि फूलपुर थाना क्षेत्र के ठठरा निवासी अवधेश कुमार नयेपुर में सहज जनसेवा केंद्र खोला है। रात्रि साढ़े 9 बजे वह बाइक से अपने घर जा रहा था।
तभी घर से कुछ दूरी पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाश उसे ओवरटेक कर रोक लिया और असलहा सटाते हुए उसके गले में टंगे बैग को लेकर कुआर गांव की तरफ भाग निकले।घटना के बाद वह भयभीत हो गया और बदमाशों के जाने के बाद चिल्लाया।आसपास के लोग पहुंचे तो लूट होने की बात बताई।सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने घटना को संदिग्ध मानते हुए कहा कि रात्रि में केंद्र चालू करना और घर के समीप लूट होना संदेह पैदा करता है। जांच के बाद ही कुछ बता सकते हैं। लूट की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार, इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश सिंह समेत अनेक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।
Previous articleप्रेस की स्वतंत्रता: समाज का दर्पण या सत्ता का डर?
Next articleन्युरो सर्जरीे की मुख्य परीक्षा पास करने वाले प्रदेश के एकमात्र हैं डा. अजफर जमाल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?