जमीनी विवाद में पांच नामजद सहित 15 पर केस

जमीनी विवाद में पांच नामजद सहित 15 पर केस

शाहगंज, जौनपुर।
सौरभ आर्य
तहलका 24×7.                                                              जमीनी विवाद में दर्जन भर से ज्यादा लोगों द्वारा घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट और लूटपाट के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।जानकारी के मुताबिक नगर के नई आबादी स्टेट बैंक कालोनी स्थित एक जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है।

इसी विवाद में बीते 31 दिसंबर की दोपहर सुरिस गांव निवासी एक पक्ष दर्जनभर लोगों के साथ घर में घुस आए। आरोप है कि महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता की गई। साथ ही मकान व जमीन खाली करने न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित हुमैरा खातून पुत्री अब्दुल मन्नान ने तहरीर में आरोप लगाया गया कि मारपीट करने पहुंचे लोगों ने महिलाओं के आभूषण और दो लाख रुपए नगदी लूट लिए।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुरिस निवासी दानबहादुर सिंह, रणविजय सिंह, विकास सिंह, धनंजय सिंह, पुष्पनगर निवासी विशर्वेद सिंह समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

Previous articleशत प्रतिशत पूरा हो फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य, एसडीएम
Next articleआवास सर्वेक्षण के लिए कार्यशाला आयोजित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?