44 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जमीनी विवाद में पिता की गोली मारकर हत्या, पुत्र व पुत्री घायल

जमीनी विवाद में पिता की गोली मारकर हत्या, पुत्र व पुत्री घायल

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
            सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार गांव में मंगलवार की सुबह जमीनी विवाद में अधेड़ की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। घटना में बहन और भाई घायल हो गए।
उक्त कायर गांव निवासी एजाज़ अहमद का अपने मकान का निर्माण करवा रहे थे, तभी पड़ोसी अरमान पक्ष के लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर निर्माण कार्य को रोकने के लिए पहुंच गया। जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गयी। पड़ोसी ने मकान बनवा रहे एजाज़ (60) पर असलहा से फायरिंग कर दिया। गोली उनके पेट में लगी, जिसे उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुत्री सादिया (25) व पुत्र अब्दुर्रहीम (22) मारपीट में घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची सरायख्वाजा समेत अन्य थानों की पुलिस ने विवाद को काबू में करके विधिक कार्यवाही में जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। महतहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
पुलिस ने हत्यारोपी अरमान अहमद और उसके भाई समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिसबल को तैनात किया गया है।
बताते चलें कि एक दिन पूर्व सोमवार को दोनों पक्षों में मारपीट और ईंट पत्थर चले थे, मामला थाने पहुंचा। लेकिन, स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से नही लिया। यदि उसी दिन ठोस कार्यवाही होती  तो शायद घटना न हो पाती।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37429079
Total Visitors
515
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This