जमीनी विवाद में हत्या, दबंगों ने पत्नी के सामने पति को काट डाला

जमीनी विवाद में हत्या, दबंगों ने पत्नी के सामने पति को काट डाला

पूर्णिया।
तहलका 24×7                                                            बिहार के पूर्णिया में जमीन के विवाद में एक व्यक्ति की  बेरहमी से हत्या कर दी गयी।घटना जिले के सरसी थाना क्षेत्र के कुशहा गांव की है। मृतक की पहचान गांव निवासी बुच्चाई मुर्मू के रुप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस छानबीन कर रही है।परिजन बताते हैं कि बुच्चाई मुर्मू की हत्या जमीन विवाद में की गयी है। शव का पोस्टमार्म कराने के लिए पहुंचे भगवान मुर्मू ने बताया कि किस तरह बेरहमी से हत्या गांव के ही दबंगों ने कर दी।

 

हालांकि भगवान मुर्मू ने घटना के कराण का पता नहीं होने की बात कही। उसने बताया कि गांव के ही रवीश और शंकर घर में घुसकर मारपीट की। धारदार दबिया से बुच्चाई मुर्मू के सिर पर ताबड़तोड़ वार किया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। सिर में काफी जगह जख्म होने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।भगवान मुर्मू ने बताया कि घटना के वक्त मृतक की पत्नी भी मौजूद थी।

वह पति के जान की भीख मांगती रही लेकिन दबंगों ने उसके आंखों के सामने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद सरसी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी रविश और शंकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Previous articleरामनगरी में उमड़े महाकुंभ के श्रद्धालु, दर्शन के लिए लाइन में लगे दो श्रद्धालुओं की मौत
Next articleअटेवा ने जलाया यूपीएस की प्रतियां, पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारी लामबंद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?