जम्मू कश्मीर व पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

जम्मू कश्मीर व पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              हिन्दू जनजागृति समिति के बैनर तले गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम व पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के ऊपर हुए बर्बरतापूर्ण हत्या से आक्रोशित लोगों ने राष्ट्र पति को संबोधित पत्रक एसडीएम को देकर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
पत्रक में कश्मीर में हिंदुओं पर हुए आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू कर आतंकियों के खिलाफ कठोर सैन्य कार्यवाही करने तथा पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून की आड़ में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार न रुकने पर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
इस दौरान एडवोकेट उमेश कुमार सिंह, श्याम शंकर सिंह, दीपक सैनी, भरत दुबे, अनूप पटेल, संदीप वर्मा, हिंदू जनजागृति समिति के ज्ञानचंद पटेल,  आदर्श पटेल, प्रमेश विश्वकर्मा, राजेश पटेल आदि रहे।
Previous articleफास्ट फूड फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 8 मजदूर झुलसे, सीएम योगी ने लिया संज्ञान
Next articleपशुशाला समेत तीन रिहायशी मड़हे जलकर हुए खाक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?