34.1 C
Delhi
Tuesday, May 21, 2024

जयमाल के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, मचा हड़कंप 

जयमाल के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, मचा हड़कंप 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             मीरगंज क्षेत्र के एक गांव में जयमाल होने के बाद दुल्हन के भाग जाने से दूल्हे राजा को बिना दुल्हन के ही बारात लेकर बैरंग लौटना पड़ा। घटना के बाद घराती को भी मुंह छिपा कर दुबकना पड़ गया। सूचना पर डायल 112  मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर वापस हो गई।
गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री का विवाह पवारा थाना क्षेत्र के रामपुर सवाई गांव निवासी राजबली के बेटे राजेश कुमार के साथ तय किया था। बड़ी ही धूम धाम से नौटंकी नाच के साथ बारात निर्धारित समय पर दरवाजे पर पहुंची। घरातियों ने बड़े उत्साह से बारातियों का स्वागत सत्कार कर उन्हे जल जलपान कराया। द्वारचार की रस्म पूरी की गई। रात 11 बजे दुल्हन सज धज कर जयमाल के लिए आई और जयमाल की रस्म भी पूरी की गई।
बारातियों को भोजन कराने के बाद मंडप में विवाह की तैयारी की जाने लगी, इसी दौरान पता चला कि घर में दुल्हन ही नहीं है। परिजन बिना किसी को कुछ बताए उसे खोजने लगे। धीरे धीरे बारातियों को भी इस बात की भनक लग गई। रात भर दूल्हा विवाह के लिए दुल्हन का इंतजार करता रहा। मनोरंजन के लिए आए नाच, डीजे सब बंद हो गए।
सुबह होने पर दूल्हा पक्ष के लोगों ने डायल 112 पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए बिन दुल्हन के मायूस हो बारात लेकर वापस चले गए। आसपास के इलाकों में व्यापक चर्चा है।प्रभारी निरीक्षक देवानन्द रजक ने बताया कि लड़की वाले कोई शिकायत नहीं किए हैं। लड़के पक्ष के लोगो का आरोप था की लड़की भाग गयी। लड़के पक्ष के लोग मौखिक रुप से खर्चा दिलाने की बात कह रहे थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37445077
Total Visitors
321
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल # संगठन की बजाय जातिगत जमीन पर प्रत्याशी के चेहरे पर...

More Articles Like This