44 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जल निगम का मोटर जला, पानी के लिए मचा हाहाकार 

जल निगम का मोटर जला, पानी के लिए मचा हाहाकार 

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7
              भीषण गर्मी में पेयजल नलकूप का मोटर जलने से शुद्ध पेयजल के लिए ग्रामीणों में  हाहाकार मच गया है। पिंडरा ब्लाक मुख्यालय मंगारी स्थित जल निगम की पानी टंकी का मोटर चार दिन पूर्व बुधवार की शाम जल गया। तब से पानी के लिए हाहाकार मच गया है।
भीषण गर्मी के मौसम में लोग पानी के लिए भटक रहे हैं।  बीडीसी श्याम मोहन गुप्ता व आप नेता पप्पू सिंह ने जल निगम के जेई से बात की तो जेई ने बजट न होने का हवाला देते हुए एक सप्ताह ठीक होने का आश्वासन दिया। जेई ने बताया कि इसके लिए कोई अलग से बजट नहीं आता है। बिल की वसूली होती है उसी से मरमत व मेंटेनेंस का कार्य होता है।
चार माह पूर्व मोटर जल गया था तो भीषण ठंड में बीडीसी श्याम मोहन गुप्ता बगैर कपड़े पहने जल निगम परिसर में धरना पर बैठ गए थे। तब एसडीएम पिंडरा ने तत्काल मामले को सज्ञान में लिया, और दो दिन के अंदर पानी की सप्लाई चालू करवाई थी।जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर मोटर ठीक कराने की मांग की है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37410970
Total Visitors
389
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This