13.1 C
Delhi
Thursday, January 29, 2026

जिला जेल से दो कैदी फरार, जेल प्रशासन में हड़कंप

जिला जेल से दो कैदी फरार, जेल प्रशासन में हड़कंप

# वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जेलर समेत 7 निलंबित

अयोध्या।
तहलका 24×7 
                अयोध्या जिला जेल से सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए दो विचाराधीन कैदी फरार हो गए। फरार कैदियों में गोलू अग्रहरि निवासी अमेठी और शेर अली निवासी सुल्तानपुर शामिल हैं।गोलू अग्रहरि हत्या के प्रयास के मामले में जबकि शेर अली दुष्कर्म के आरोप में जिला जेल में बंद था।घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों कैदियों ने देर रात तन्हाई बैरक की दीवार तोड़कर बाहर निकलने में सफलता हासिल की।
इसके बाद उन्होंने जेल परिसर की ऊंची बाउंड्री वॉल कूदकर फरार होने की योजना को अंजाम दिया। सुबह नियमित गिनती के दौरान कैदियों के गायब होने की जानकारी हुई, जिसके बाद अधिकारियों को घटना का पता चला। घटना सामने आते ही पुलिस, जेल प्रशासन और एसटीएफ को अलर्ट कर दिया गया। आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
इस गंभीर सुरक्षा चूक को लेकर जेल प्रशासन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक यूसी मिश्रा, जेलर जेके यादव, डिप्टी जेलर मयंक त्रिपाठी, एक हेड जेल वार्डन समेत तीन अन्य जेल वार्डनों को निलंबित कर दिया गया है। कुल मिलाकर सात जेलकर्मियों पर गाज गिरी है। जेल विभाग के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मामले में विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि फरार कैदियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना ने एक बार फिर जेलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 19 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 19 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7      ...

More Articles Like This