32.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : अंतर्जनपदीय बदमाशाें से मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार 

जौनपुर : अंतर्जनपदीय बदमाशाें से मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार 

# एक बदमाश को लगी गोली, थानाध्यक्ष के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली 

चंदवक।
तहलका 24×7
                   थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में गोमती नदी के किनारे बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस व अंतर्जनपदीय बदमाशाें में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल सहित दो अंतर्जनपदीय बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीन बदमाश फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उसके पास से असलहा भी बरामद किया गया।
चंदवक थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि गोबरा गांव में नदी के किनारे जंगल क्षेत्र में पांच अंतर्जनपदीय बदमाश किसी संगीन घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर एसओजी टीम प्रभारी रामजनम यादव व थानाध्यक्ष ने बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायर झोंक दिया।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और एक बदमाश को पैर में गोली लगी, वहीं एक अन्य बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन बदमाश मौके का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। बदमाशों की फायरिंग में एक गोली थानाध्यक्ष के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगीं। घायल बदमाश की शिनाख्त हरिश्चंद्र यादव उर्फ चंचल पांडेय निवासी गोबरा के रूप में हुई। गिरफ्तार बदमाश अवनीश यादव उर्फ सागर निवासी नरहन थाना केराकत के रूप में हुई। घायल बदमाश के ऊपर वाराणसी व जौनपुर के विभिन्न थानों में कुल बारह मुकदमे दर्ज हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37420438
Total Visitors
349
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This