जौनपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सायकिल सवार अधेड़ घायल

जौनपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सायकिल सवार अधेड़ घायल

गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             आजमगढ़ मार्ग पर जिला मुख्यालय से गौरा बादशाहपुर की तरफ जा रहे साइकिल सवार अधेड़ को बनरहिया बाग के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। मौके से अज्ञात बाइक सवार फरार होने में सफल रहा।गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के मैरा दखान गांव निवासी सुभाष चंद्र गौड़ 55 अपनी साइकिल से शनिवार देर शाम को जौनपुर शहर से गौरा बादशाहपुर के तरफ आ रहा था।
गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के बनरहिया बाग बाजार के पास शनिवार की देर शाम लगभग नौ बजे विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने सुभाष को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। घटना से साइकिल सवार सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संदर्भ में एसओ गौरा बादशाहपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी। अभी घायल व्यक्ति के तरफ से कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर उक्त अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Previous articleजौनपुर : अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराई, चालक की दर्दनाक मौत
Next articleजौनपुर : दहेज से खरीदा हुआ जीवन लड़की को स्वीकार नहीं- साहिल सेठ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?