44 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने नौजवान की मौत 

जौनपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने नौजवान की मौत 

# परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुइथाकलां।
उपेन्द्र सिंह
तहलका 24×7 
        सरपतहां थाना क्षेत्र के जमदरा गांव निवासी युवक अखण्डनगर थाना क्षेत्र के रुपईपुर गांव में तकरीबन डेढ़ महीने पहले पोल्ट्री फार्म चलाने के लिए गया था। दीपावली के त्योहार पर घर के लिए बाइक से निकला था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से शाहगंज अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
सरपतहां थाना क्षेत्र के जमदरा गांव निवासी कपिलदेव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गौतम (मन्ने) 27 वर्ष समीपस्थ जनपद के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के रुपईपुर गांव में पोल्ट्री फार्म कॉन्ट्रैक्ट पर लेकर चलने का कार्य करता था, दीपावली के मद्देनजर शाम को घर के लिए निकला, जहां पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी इसकी मौके पर मौत हो गई। लोगों की मदद से उसे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। जिसकी सूचना सरपतहां थाना पर  दी गई मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।।
परिजनों के मुताबिक बेटे की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही गुत्थी सुलझ सकेगी कि मौत एक्सीडेंट से मौत हुई या कपिल की हत्या की गई। परिजनों के मुताबिक कपिल जो अपने घर का सहारा था। एक बहन की 7 महीने पहले शादी किया था जिससे कर्ज में दबा हुआ था। कपिल के पिता किसानी का काम करते हैं। एक छोटा भाई एक छोटी बहन है मां का रो-रो कर बुरा हाल है, पूरे गांव में गम का माहौल छाया हुआ है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37428865
Total Visitors
516
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विपक्ष पर जमकर गरजे अमित शाह

विपक्ष पर जमकर गरजे अमित शाह # मछलीशहर प्रत्याशी के पक्ष में मंगा समर्थन  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24x7         ...

More Articles Like This