सुबह ग्रामीण नित्य क्रिया एवं टहलने के लिए निकल कर अंबेडकर पार्क की तरफ गए तो दोनों मूर्ति टूटा देख कर बस्ती में खबर दिया। खबर पाते ही ग्राम प्रधान रत्तीलाल निषाद एवं दीपक गौतम, मुकेश गौतम, फोटो गौतम, विलास गौतम, जंग बहादुर गौतम सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंच कर ताजुद्दीनपुर औरयला मार्ग जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस तरह अंबेडकर एवं बुद्ध की मूर्ति तोड़ कर फेंके जाने से आक्रोश व्याप्त हो गया। जिसके बाद ग्राम प्रधान रत्तीलाल निषाद ने तुरंत मड़ियाहूं कोतवाली और 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया।