जौनपुर : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, एक युवक झुलसा
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के ग्राम शहाबुद्दीनपुर पचवर डगरा स्थित खेपतपुर गांव निवासी महन्त प्रजापति उर्फ फौदी (19) पुत्र राजकुमार प्रजापति को गुरुवार को लगभग पौने पाँच बजे केराकत से बाइक से घर आते समय आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं साथ खड़े अमर कुमार पुत्र मिठाईलाल खेपतपुर को भी आघात के चलते दाहिना हाथ बुरी तरह झुलस गया।गौरतलब है कि महन्त प्रजापति केराकत से घर आ रहा था जैसे ही शहाबुद्दीनपुर के पास पंचम यादव के घर के पास पहुँचा हल्की बारिश के चलते आम के पेड़ की आड़ में खड़ा होकर मोबाइल से बात करने लगा।


















