जौनपुर : अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर गोष्ठी आयोजित
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, शिक्षक पर्व के अन्तर्गत व्यक्तित्व के विकास में शिक्षक एंव शिक्षा की भूमिका विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉ लालमणि प्रजापति ने व्यक्तित्व के विकास में शिक्षक एवं शिक्षा की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा बताया कि शिक्षा द्वारा ही समाज का चहुमुंखी विकास किया जा सकता है।

















