जौनपुर : एक दशक से विकलांग को मिली नई जिंदगी, हुआ पूर्ण रूप से स्वस्थ
# हबीब अस्पताल के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ अबु फैसल ने किया सफल इलाज
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
समीपस्थ आज़मगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसड़ी गांव निवासी दीपक राजभर का 19 वर्षीय पुत्र विक्की शारीरिक रूप से विकलांग हो गया था। लगभग एक दशक से बेड पर था। उसका इलाज जनपद आज़मगढ़ सहित एसजी पीजीआई व देश के अन्य प्रदेशों में हुआ लेकिन उसका कोई हल नहीं निकला जिसको लेकर परिवार के लोग चिंतित रहते थे। असहनीय पीड़ा से विक्की ज़िन्दगी की आस छोड़ दिया था।

जानकारी के अनुसार पीड़ित के पिता हरियाणा प्रदेश में मजदूरी का काम करते है। जिससे परिवार चलता है लेकिन बड़े बेटे विक्की की लम्बी बीमारी ने पूरे परिवार को झंकझोर के रख दिया और पूरा परिवार बेटे की ज़िंदगी की दुआएं करने लगा और पिता कामधाम छोड़ कर बेटे के इलाज में लग गया चंडीगढ़ पीजीआई, राममनोहर लोहिया सहित देश के अन्य नामी ग्रामी अस्पतालों में इलाज के बाद कोई नतीजा नहीं निकला थकहार कर बेटे की जीवन की आस छोड़ कर परिवार घर लेकर आ गया। इसी दौरान नगर के हबीब अस्पताल में डॉ अबु फैसल आर्थोपेडिक सर्जन का इलाज शुरू हुआ। जिससे पीड़ा न हो परामर्श लेने लगे और वहीं से विक्की को आराम होना शुरू हो गया। दो महीने के इलाज में युवक पूरी तरह स्वास्थ्य है अपने पैरों पर चलने लगा।



















