32.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

जौनपुर : ऑनलाइन ठगी के दो पीड़ितों का वापस कराया 57 हज़ार  

जौनपुर : ऑनलाइन ठगी के दो पीड़ितों का वापस कराया 57 हज़ार  

# 48 घंटे के भीतर दोनों के खाते में रूपए वापस कराने में सफल हुई पुलिस

शाहगंज। 
सौरभ सेठ 
तहलका 24×7
                   कोतवाली में बने साइबर हेल्प डेस्क की सक्रियता के चलते ऑनलाइन ठगी के शिकार आम लोगों को लगातार राहत मिल रही है। क्षेत्र के एक युवक को 20 हजार और एक महिला को 37950 रुपए वापस दिलवाए गए।
प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि राजगढ़ गांव की निवासी सरस्वती देवी के खाते से ऑनलाइन ठगी की वजह से 37950 रुपए निकल गए थे। पीड़िता ने कोतवाली में साइबर हेल्प डेस्क को शिकायत की। इसी तरह क्षेत्र के मोहम्मद सऊद के एकाउंट से भी 20 हजार रुपए कट गए। उन्होंने भी साइबर हेल्प डेस्क में शिकायत की थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर नीरज शर्मा ने तत्परता दिखाई और दोनों पीड़ितों के पैसे उनके अकाउंट में वापस करवाए।
कंप्यूटर ऑपरेटर नीरज शर्मा ने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ हो और अकाउंट से पैसे कटे हों तो 24 घंटे के भीतर इसकी शिकायत साइबर हेल्प डेस्क पर दर्ज करवाएं। अगर घटना को 24 घंटे से ज्यादा हो गए हों तो वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं। फिलहाल अपनी खून पसीने की कमाई वापस पाते ही पीड़ितों के चेहरों पर मुस्कान आ गई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37433331
Total Visitors
322
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This