31.7 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

दुराचार के आरोपी देवर व गर्भपात कराने वाली चिकित्सक समेत 11 पर मुकदमा दर्ज 

दुराचार के आरोपी देवर व गर्भपात कराने वाली चिकित्सक समेत 11 पर मुकदमा दर्ज 

# न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई, पुलिस मामले की जांच में जुटी

शाहगंज, जौनपुर।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                   अरंद गांव निवासी विवाहिता ने न्यायालय प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके देवर ने उसके साथ कई बार दुराचार किया और ससुराल वालों ने महिला चिकित्सक की मिलीभगत से उसका गर्भपात कराया। साथ ही ससुराल वाले हमेशा प्रताड़ित करते हैं। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने 11 नामजद के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुटी है।
आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के मंजीरपट्टी गांव निवासी शीबा पुत्री एजाज कुरैशी की शादी अरंद गांव निवासी मो. अहमद के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद उसके पति रोजी-रोटी के सिलसिले दुबई चले गए थे। उस समय विवाहिता के गर्भ में 2 माह का बच्चा था। उसकी सास व ननद ने एक निजी अस्पताल की महिला चिकित्सक से मिलकर गर्भपात कराया।
आरोप है कि मार्च 2021 से देवर अब्दुल्ला ने खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर हुए दुराचार करता रहा और उसकी वीडियो भी बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ दुराचार करता रहा। वह पुनः गर्भवती हुई तो उसके ममिया ससुर व सास ने फूलपुर बाजार स्थित ज्योति हॉस्पिटल में डॉक्टर सरिता राय से प्रसव कराया और देवर को बचाने के चक्कर में डॉक्टर की मिलीभगत से नवजात बच्चे को गायब कर दिया और मायके छोड़ दिया। कुछ दिन बीतने के बाद पति दुबई से फोन पर तलाक देकर तलाक की नोटिस भेज दिया। इस बात से आहत होकर कोतवाली व पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन न्याय नहीं मिला तो पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली।
न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चिकित्सक सरिता राय, पति मो. अहमद, देवर अब्दुल्ला, सैफुल्ला, ससुर लाल मोहम्मद, सास सहरून, नन्द अलकमा, बेबी, ममिया ससुर अहसान व ममिया सास रूखसाना के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37304854
Total Visitors
605
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This