19.1 C
Delhi
Saturday, February 28, 2026

जौनपुर : कच्ची दीवार के मलबे में दबकर अधेड़ की दर्दनाक मौत

जौनपुर : कच्ची दीवार के मलबे में दबकर अधेड़ की दर्दनाक मौत

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                क्षेत्र अंतर्गत ओइना गांव में रविवार की दोपहर कच्ची दीवार के सहारे लटके छप्पर को हटाते समय अचानक दीवार ढह गई उसके मलबे में दबकर गृहस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले जाया गया। जहाँ देखते ही चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

गांव निवासी उमाशंकर यादव (52) कच्ची दीवार के सहारे छप्पर रख परिवार के साथ गुजारा करते थे। उनके नाम से अभी हाल में पीएम आवास की पहली किस्त जारी हुई थी। जिसे बनवाने के लिए वे छप्पर हटाकर जगह खाली कर रहे थे। तभी अचानक दीवार ढह गई। उसके मलबे में दबकर उमाशंकर की दर्दनाक मौत हो गई।
Jan 31, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सपंन्न

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सपंन्न खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार  तहलका 24x7                 होली...

More Articles Like This