21.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

जौनपुर : कड़ी मशक्कत से पकड़ा गया हमलावर दूसरा सांड़

जौनपुर : कड़ी मशक्कत से पकड़ा गया हमलावर दूसरा सांड़

खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
                 क्षेत्र अंतर्गत मैदासपट्टी गांव में गत रविवार को खेत में काम करने जा रहे अधेड़ किसान पर हमला कर उनकी जान लेने वाले सांड़ को पकड़ने के बाद बीडीओ गौरवेंद्र सिंह के नेतृत्व में छुट्टा गोवंशीय को पकड़ने का अभियान छेड़ दिया गया है। गुरुवार को उसी गांव के किसानों पर हमलावर दूसरे सांड़ को भी दिन भर की मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया। उसे भी डिहियां गांव स्थित गोशाला में भेज दिया गया।
बीडीओ ने बताया कि छुट्टा गोवंशीयों को पकड़ने के लिए ब्लाक मुख्यालय पर आवश्यक उपकरण नहीं है। लाठी और रस्सी के सहारे दिन भर घेराबंदी के बाद जान जोखिम में डालकर बड़ी मुश्किल से साड़ को पकड़ा जा सका। ज्ञातव्य हो कि उक्त गांव के किसान दयाराम यादव सुबह अपने खेत में काम करने जा रहे थे। घर से सौ मीटर आगे एक मकान की दीवार के पास पहुंचे थे कि सामने से भागते हुए आ रहा सांड़ अचानक उन पर हमला कर दिया। उन्हें सींग में फंसाकर पटकने के बाद दीवार से सटाकर दबा दिया। उनके नाक और मुंह से खून गिरने लगा। चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई थी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This