25.6 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : कांग्रेसियों ने संविधान दिवस पर डॉ अम्बेडकर को किया नमन

जौनपुर : कांग्रेसियों ने संविधान दिवस पर डॉ अम्बेडकर को किया नमन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                संविधान दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनूसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सोनकर की अगुवाई में दीवानी न्यायालय के समीप भारतीय संविधान के पितृ पुरूष बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर संगोष्ठी आयोजित किया गया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पंकज सोनकर ने कहा कि हमारे देश के महापुरुषों ने जिस पवित्र संविधान की रचना देश के नवनिर्माण व सबको एक समान अधिकार के लिए किया था, वर्तमान परिवेश में भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, उसके साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जनमानस मौन है यह चिंता का विषय है, सत्य और अहिंसा एक ऐसा मार्ग है जिसपर चलकर उसके माध्यम से हम सब मिलकर भारतीय संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से किसान कांग्रेस के महासचिव राकेश सिंह डब्बू, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, जिला महासचिव राज कुमार निषाद, शैलेंद्र सिंह, माही सोनकर, तुषार मौर्य, सुजीत कुमार, मुकेश पासी, डॉ नवनीत सोनकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37176576
Total Visitors
493
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This