34.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : कामगारों को वितरित किया गया किया खाद्यान्न

जौनपुर : कामगारों को वितरित किया गया किया खाद्यान्न

# जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम 

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
             व्यक्तित्व विकास की अंतरराष्ट्रीय संस्था जेसीआई इन्डिया की स्थानीय इकाई जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर कोतवाली चौक स्थित लेबर प्वाइंट पर कामगारों को खाद्यान्न का वितरण किया गया।
संस्था के अध्यक्ष जेसी सरफराज ने कहा कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति पर कामगारों में खाद्यान्न वितरण का आयोजन किया जाता है जिसे आगे बढ़ाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि संस्था समाज जागरूकता कार्यक्रम के अलावा निर्बल और ज़रूरतमंद लोगों के सहयोग में सदैव सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रयासरत है। कहा वर्षभर छात्रों, मरीजों, ज़रूरतमंद लोगों के लिए योजनाबद्ध रूप से काम किया जाएगा। समाज में फैली बुराईयों को समाप्त करने के लिए जागरुकता कार्यक्रम किए जाएंगे।
मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर तीन सौ से अधिक कामगारों को लाई, चूड़ा, गट्टा आदि का पैकेट वितरित कर बधाई दी। अंत में कार्यक्रम संयोजक जेसी श्रीश गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष जेसी गुलाम साबिर, पंकज सिंह, सचिव विनायक गुप्ता, मुराद अली, शेखर साहू, रजा हुसैन आदि ने सहभागिता दर्ज कराई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37222382
Total Visitors
755
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This