44 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : खेत में पराली जलाने वाले किसान पर ढाई हजार का जुर्माना  

जौनपुर : खेत में पराली जलाने वाले किसान पर ढाई हजार का जुर्माना  

खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र अंतर्गत पनौली गांव में बुधवार को खेत में पराली जलाना एक किसान को भारी पड़ गया। सैटलाइट से मिले लोकेशन के आधार पर खेत तक पहुंचे कृषि विभाग के अधिकारी और लेखपाल ने किसान पर ढाई हजार का अर्थदंड लगाया है।
गांव निवासी मुन्नीलाल धान की फसल का अवशेष बुधवार को खेत में ही जला दिए थे। जिससे उठने वाले धुएं का गुबार सैटलाइट में कैद हो गया। जिसकी लोकेशन के आधार पर गुरुवार को एडीओ एजी विकास सिंह, सहायक विकास अधिकारी कृषि शेषनाथ बिंद अपने साथ हल्का लेखपाल को लेकर खेत तक पहुंच गए। नक्शे में नाम स्पष्ट होने के बाद किसान मुन्नीलाल को भी बुलाया गया। उन्हें 2500 के अर्थदंड की रसीद थमाते हुए यह राशि तीन कार्य दिवस के भीतर तहसील शाहगंज राजस्व कोष में जमा करने का लिखित निर्देश दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37427651
Total Visitors
606
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This