42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : गंगा समग्र सहित विभिन्न संगठनों ने धूमधाम से मनाया देव दीपावली

जौनपुर : गंगा समग्र सहित विभिन्न संगठनों ने धूमधाम से मनाया देव दीपावली

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             देव दीपावली का महोत्सव जनपद में धूमधाम से मनाया गया। जनपद के नदी के किनारे स्थित विभिन्न घाटों को दीपों से सजाया गया। एक तरफ गंगा समग्र अनुषांगिक संगठन राष्ट्रीय सेवक संघ के पदाधिकारी द्वारा गूलर घाट सहित अन्य घाटों को आकर्षक दीपो से सजाया गया और गंगा जी की आरती की गई।
इस अवसर पर गंगा समग्र के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। जिला संयोजक भृगु नाथ पाठक, प्रांत सहसंयोजक डॉ अभिषेक श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक दीपक श्रीवास्तव, इंजीनियर अतुल सिंह, गुरु प्रसाद, शिवम प्रजापति, गोविंद मोदनवाल, मोतीलाल, डॉ अखिलेश पांडे, जिला सहसंयोजक संजीव मौर्य, महिला पदाधिकारी सहित स्थानीय लोगों ने भी दीपोत्सव कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
वहीं दूसरी तरफ गोकुल घाट पर भी विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव व बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धनंजय सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर क्षितिज शर्मा व कर्मचारी नेता निखिलेश सिंह व डॉक्टर इरफान अहमद द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।तदुपरांत छोटे-छोटे बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए कार्यक्रम के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सांसद द्वारा सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर काफी संख्या में सम्मानित पत्रकार गणमान्य नागरिक लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में लोगों को शुभकामनाएं देते हुए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने पर बधाई दिया गया साथ ही आयोजन समिति को भरोसा दिलाया कि भविष्य में इस स्थान पर जो भी संभव होगा पूरी तरह से मदद किया जाएगा। बच्चों ने बहुत ही सुंदर और मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया है। इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन से बच्चों के साथ समाज को भी सनातन परंपरा की जानकारी होती है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37414949
Total Visitors
1093
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This