40.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : गैर इरादतन हत्यारोपित के खिलाफ केस दर्ज

जौनपुर : गैर इरादतन हत्यारोपित के खिलाफ केस दर्ज

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7 
              खुटहन गांव के उचैना मजरा में बीते 19 अगस्त को खेत में लगाए गये नंगे तार में प्रवाहित करेंट की चपेट में आ जाने से हुई किसान की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
गांव निवासी संगीता यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसका पति उमाशंकर यादव सब्जी की फसल में दवा का छिड़काव कर रहा था। इसी बीच बगल के खेत में सुरक्षा हेतु लगाए गए विद्युत प्रवाहित नंगा तार की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह भी आरोप था कि बार- बार कहे जाने के बाद भी तार नहीं हटाया गया। आरोप के आधार पर पुलिस ने इसी मजरा निवासी श्याम नारायण यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के केस दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37224383
Total Visitors
761
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This