12.1 C
Delhi
Wednesday, November 26, 2025

जौनपुर : जयमाल स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन को जड़ा थप्पड़

जौनपुर : जयमाल स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन को जड़ा थप्पड़

# घराती-बराती भिड़े, जयमाल के दौरान हुआ जमकर बवाल

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              जयमाल के दौरान स्टेज पर थप्पड़ की गूंज से सन्नाटा पसर गया। थप्पड़ किसी और ने नहीं बल्कि दूल्हे ने ही दुल्हन को जड़ दिया। इसके बाद जमकर बवाल हुआ। घराती-बराती आमने-सामने हो गए। जमकर हुई मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव में बृहस्पतिवार रात विवाह समारोह के दौरान का है। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी की गईं।

चौकी खुर्द गांव में बृहस्पतिवार की रात पवांरा थाना क्षेत्र के शाहपुर टिकरा गांव से बारात आई थी। घरातियों ने बरातियों की खूब आवभगत की। द्वारपूजा के बाद जयमाल के लिए दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचे। इसी दौरान एक बाराती नशे में धुत होकर स्टेज पर चढ़ गया। घरातियों ने इसका विरोध किया। बात न मानने पर उसकी पिटाई भी कर दी। बाराती का अपमान दूल्हे को नागवार लगा और उसने स्टेज पर दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया।

इसके बाद तो घराती-बराती भिड़ गए। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। सूचना पाकर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में एसओ राणा प्रताप यादव भी पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोगों को बुलाकर समझौता कराया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी की गईं। थानाध्यक्ष राणाप्रताप यादव का कहना है कि घराती-बराती भिड़ गए थे। समय से पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्ष में समझौते के बाद शादी संपन्न हुई। किसी पक्ष ने भी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला महिला का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला महिला का शव खेतासराय, जौनपुर।  डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7              क्षेत्र...

More Articles Like This