जौनपुर : जल्द ही शुरू हो जाएगा बाईपास का निर्माण- गिरीश चंद्र यादव

जौनपुर : जल्द ही शुरू हो जाएगा बाईपास का निर्माण- गिरीश चंद्र यादव

# शाहगंज एंव खेतासराय वासियों के लिए बहुप्रतीक्षित राहत भरी खबर..

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
               उत्तर प्रदेश सरकार में खेल राज्य मंत्री और सदर सीट से विधायक गिरीश चंद्र यादव ने शाहगंज और खेतासराय की जनता के लिए अच्छी खबर दी है। उन्होंने कहा कि शाहगंज में बाईपास के निर्माण को लेकर कोई संशय नहीं है। वहीं बताया कि शाहगंज में स्टेडियम बनवाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।
कस्बे में शनिवार रात एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रेस वार्ता की और मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि शाहगंज और खेतासराय कस्बे की जनता को निश्चिंत रहना चाहिए क्योंकि बाईपास के निर्माण पर कोई संशय नहीं है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा प्रक्रिया चल रही है और बाईपास का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा।

मंत्री बनने के बाद कस्बावासियों से किए गए स्टेडियम के वादे पर हुए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शाहगंज क्षेत्र में स्टेडियम बनवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है । उन्होंने बताया कि इस बाबत जमीन की तलाश की जा रही है। जैसे ही जमीन मिल जायेगी, स्टेडियम निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ राजकुमार मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, डॉ सुधाकर मिश्रा, संदीप जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, बेचन सिंह और देवी प्रसाद चौरसिया आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : कान्हा की शोभायात्रा में जमकर थिरके कन्हैया भक्त
Next articleवन रक्षक परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते एक महिला समेत तीन छात्र गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?