जौनपुर : जांच के दौरान लाइसेंस न दिखा पाने पर क्लीनिक संचालक पर केस

जौनपुर : जांच के दौरान लाइसेंस न दिखा पाने पर क्लीनिक संचालक पर केस

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                 स्वास्थ्य क्षेत्र में विसंगतियों को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राइवेट अस्पतालों की जांच-पड़ताल के लिए अभियान चला रखा है इसी क्रम में कस्बा में स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम ने निरीक्षण के दौरान पंजीकरण के दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर एक अस्पताल संचालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।नई आबादी मोहल्ला स्थित आदर्श हॉस्पिटल व वहां कार्यरत कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

एक निजी मकान में लंबे समय से अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। मंगलवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. रफीक फारुकी के नेतृत्व में डॉ. जमालुद्दीन, डॉ. राकेश कुमार व फार्मासिस्ट गिरीश यादव जांच के लिए पहुंचे  थे। अस्पताल में कई कमियां मिलने पर 60 घंटे के अंदर जरूरी कागजात प्रस्तुत करने को कहा था। कागजात तय समय पर न मिलने की वजह से सीएचसी प्रभारी की तरफ से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ रफीक फारूकी ने बताया कि हॉस्पिटल का पंजीकरण नहीें था। प्रभारी निरिक्षक सुधीर कुमार आर्य ने बताया की एक अस्पताल पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : डेंगू ने पकड़ी रफ्तार, 13 नये मरीज की पुष्टि से संख्या पहुंची 268
Next articleजौनपुर : प्राइवेट क्लीनिक की जांच के बाद स्वास्थ्य टीम ने किया सील
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?