25.6 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी का 43वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न 

जौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी का 43वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न 

# अध्यक्ष की जिम्मेदारी निर्भय जायसवाल को, कार्तिक अग्रहरि बने सचिव 

शाहगंज।
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
            नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार देर रात संपन्न हुआ। 43वें शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष के तौर पर निर्भय जायसवाल ने शपथ ग्रहण किया। सचिव की जिम्मेदारी कार्तिक अग्रहरि और कोषाध्यक्ष का पदभार उज्ज्वल सेठ संभालेंगे।
पक्का पोखरा स्थित ज्योत्सना मैरेज लॉन में बुधवार देर रात तक चले शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलाध्यक्ष अभिनव चौरसिया मौजूद थे।कार्यक्रम की शुरुआत जेसी आस्था और लक्ष्य के पाठ से हुई। ख्याति सेठ और रक्षा जायसवाल ने भक्ति गीत पर नृत्य किया। सचिव 2022 हिमांशु गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद अध्यक्ष 2022 आशीष जायसवाल ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस मौके पर 2022 में उम्दा प्रदर्शन करने वाले और विशेष योगदान देने वाले जेसी साथियों और पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष 2022 आशीष जायसवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्भय जायसवाल और उनकी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। उपाध्यक्ष के तौर पर धीरज जायसवाल, अनूप सेठ, हिमांशु गुप्ता, राम अवतार अग्रहरि, बालाजी राव और विकास अग्रहरि ने शपथ ली। निदेशक पद पर शुभम गुप्ता, निखिल सोनी, विवेक सोनी, वीरेंद्र जायसवाल, आशुतोष जायसवाल और अश्वनी अग्रहरि ने शपथ लिया। शेफाली जायसवाल ने फर्स्ट लेडी, कार्तिक अग्रहरि ने सचिव, उज्ज्वल सेठ ने कोषाध्यक्ष, अश्विनी यादव ने संयुक्त सचिव, दीपक सिंह ने पीआरओ, मिथिलेश नाग ने मीडिया प्रभारी, आदित्य गुप्ता ने जेजे चेयरमैन, रौनक मोदनवाल ने जेजे सचिव और आर्यन अग्रहरि ने जेजे कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली।
नए सदस्य के रूप में डॉ प्रशांत श्रीवास्तव, आशीष सोनी और संदीप यादव को इंस्टालेशन ऑफिसर अविनाश जायसवाल ने शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने कहा कि सफलता के लिए जरूरी है कि हम अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें। धन्यवाद ज्ञापन कार्तिक अग्रहरि ने किया। संचालन सौरभ सेठ और दीपा सेठ ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष हनुमान प्रसाद अग्रहरि, रमेश गुप्ता, लालचंद यादव, कैलाश नाथ जायसवाल, दिनेश चंद्र गांधी, उमाशंकर गुप्ता, संजीव जायसवाल, संजय गुप्ता, मनोज पांडेय, संतोष अग्रहरी एडवोकेट, सभासद सिंपू अग्रहरी, कृष्णकांत सोनी, अर्पित जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, रविंद्र दुबे, अभिषेक अग्रहरि, दीपक जायसवाल, संदीप जायसवाल, देवी प्रसाद चौरसिया, आशीष प्रीतम, सर्वेश अग्रहरि, ज्ञानेंद्र यादव मनीष बरनवाल जेजे अमन आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37177215
Total Visitors
553
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This