34.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

जौनपुर डिपो में आईं एक दर्जन अनुबंधित बस, बढ़ेगी आय 

जौनपुर डिपो में आईं एक दर्जन अनुबंधित बस, बढ़ेगी आय 

# 10 बसों का संचालन शाहगंज- वाराणसी मार्ग पर, दो बसें चलेंगी मऊ मार्ग पर 

जौनपुर।
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
            कड़ी धूप व उमस में अब यात्रियों को बस स्टॉपों पर ज्यादा देर तक बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जौनपुर डिपो में बसों की संख्या बढ़ी है तो निश्चित रूप से इसका फायदा यात्रियों को मिलेगा। अनुबंध पर आईं ये नई बसें शाहगंज- जौनपुर के साथ ही आजमगढ़, वाराणसी और मऊ रूट पर चलाईं जाएंगी।
जौनपुर डिपो में कुल बसों में से नौ बसों की स्थिति खराब होने के कारण उन्हें बेड़े से हटा दिया गया था। ऐसे में यहां बसों की संख्या 64 रह गई थी। इस वजह से विभिन्न रूटों पर बसों की संख्या कम हो गई थी। जहां पहले आधे घंटे पर बसों को रवाना किया जाता था, उन रूटों पर समय बढ़कर एक घंटे हो गया था। इतना ही नहीं यदि कोई बस चुनाव आदि में चली गई तो और ज्यादा दिक्कत होती थी। उसी समस्या को दूर करने के लिए परिवहन निगम ने 12 बसों को अनुबंध पर लिया है। इस तरह से अब बसों की संख्या 76 हो गई है।
डिपो से होकर संचालित होने वाली बसों की बदौलत प्रतिदिन करीब दस लाख रुपये का आय होता है। डिपो से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन करीब नौ हजार यात्री आवागमन करते हैं। अब बसों की संख्या बढ़ने से आय में भी इजाफा होगा। यात्रियों की सुविधाएं भी बढ़ेंगी। अनुबंधित दो बसें जौनपुर-आजमगढ़ व मऊ रूट पर लगाई गई हैं। इसके अलावा 10 बसें जौनपुर-शाहगंज व वाराणसी के लिए लगाई गई हैं।
इस संदर्भ में डिपो इंचार्ज अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि जौनपुर डिपो को 12 अनुबंधित बसें मिली हैं। इससे अब बसों की संख्या बढ़कर 76 बसें हो गई हैं। बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37431551
Total Visitors
425
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This