29.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

घर लौट रहे दो पत्रकारों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत 

घर लौट रहे दो पत्रकारों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत 

नोएडा। 
तहलका 24×7 
              सड़क दुर्घटना में दो पत्रकारों की मौत हो गई। मीडिया हाउस में काम करने वाले दोनों पत्रकार बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। एलिवेटेड रोड पर उनकी बाइक को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नोएडा की सेक्टर 24 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दरअसल, गौरव और मनोज मीडिया संस्थान में काम करते थे। रविवार सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद स्थित अपने घर को जाने के लिए निकले थे। सुबह करीब 7 बजे एलिवेटेड रोड पर जाते वक्त उनकी बाइक को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर नोएडा सेक्टर 24 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने मृतक युवकों के परिवार को जब इस घटना की जानकारी दी तो उनके घरों में कोहराम मच गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37286724
Total Visitors
749
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This