जौनपुर : डिप्टी सीएम के कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के दो नेता आपस मे भिड़े

जौनपुर : डिप्टी सीएम के कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के दो नेता आपस मे भिड़े

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के कार्यक्रम स्थल पर दो भाजपा नेता आपस में भिड़ गये। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों भाजपा नेताओं को अलग-अलग कराया।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे थे। जहां सोंधी ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी ने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री दिनेश कुमार सिंह को पीट दिया। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम स्थल से निकलते ही मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों नेताओं को अलग-अलग किया। जनपद में फिलहाल इस घटना की चर्चा लोग चटकारे लेकर कर रहे हैं।
Previous articleजौनपुर : ऐतिहासिक अलम नौचंदी जुलूस-ए-अमारी हुआ संपन्न
Next articleजौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में चार घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?