35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : डॉ अमित श्रीवास्तव का अमरावती चौक पर हुआ भव्य स्वागत 

जौनपुर : डॉ अमित श्रीवास्तव का अमरावती चौक पर हुआ भव्य स्वागत 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का डॉ अमित श्रीवास्तव का गाजीपुर से जौनपुर पहुँचने पर नगर के अमरावती चौराहे पर कायस्थ संगठन के लोगो द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा संगठन पूरे देश में है और कायस्थों के हित के लिए कार्य कर रही हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के निर्देश पर संगठन का विस्तार पूरे देश में किया जा रहा है। कायस्थ महासभा फरवरी 2024 में यूपी के काशी में एक पूर्वांचल कायस्थ सम्मलेन आयोजित करेगा जिसमे कायस्थ समाज के प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया जायेगा।उक्त बाते अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय सचिव राजीव श्रीवास्तव के हुसैनाबाद स्थित आवास पर पत्रकारो से बात करते हुए कही।
साथ ही उन्होंने कहा कि कायस्थ महासभा स्वामी विवेकानंद जी के दिखाए गए रास्ते पर चलकर समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। आज उत्तर प्रदेश में संगठने गाजीपुर से गाजियाबाद तक मजबूती से कार्य कर रही हैं और समाज के अच्छे लोग महासभा से लगातार जुड़ रहे है।2 कायस्थ संगठन को लेकर उन्होंने कहा कि संगठन की यही मांग है कि कायस्थों का जो सम्मान हैं वो राजनीतिक दलों में मिले साथ ही सभी कायस्थ आर्थिक रूप से सामाजिक रूप से राजनीतिक रूप से जो अपने पिछले गौरवान्वित इतिहास से सम्मानित रहे हैं उनको और आगे आने की आवश्यकता है। राजनीतिक दलों की पार्टियों द्वारा उनको इसी2 तरह से सम्मान मिले जिससे हम संगठित होकर देश की सेवा समाज की सेवा में अग्रसर रहे। आगे उन्होंने कहा कि कायस्थ के गरीब बेटियों की शादी के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि गरीब और सहाय तबके के लोगों के शादी विवाह में सहयोग मिल सके।
आज विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा कायस्थ समाज को हासिये पर रखा जा रहा है जबकि हमारा इतिहास रहा है कि हमेशा से कायस्थ राजनीति में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है और तमाम देश-विदेश में ऐसे पदों को सुशोभित किया है जिससे कि देश का गौरव और सम्मान6 बढ़ा है। देश के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री हो नेताजी सुभाष चंद्र बोस हो स्वामी विवेकानंद हो मुंशी काली प्रसाद जी हैं। इन लोगों ने देश को आगे3 बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है ऐसे में यदि राजनीतिक दल कायस्थ समाज का सम्मान नहीं करेगा तो हमें आगे राजनीतिक दलों के साथ चलने के लिये सोचना पड़ेगा। जो दल हमारे समाज का सम्मान करेगा हम उसके साथ चलने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर तैयार है। वर्तमान समय मेंज3 प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के सानिध्य में कायस्थ समाज के लोगों का सम्मान बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।उक्त अवसर पर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट, राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, राष्ट्रीय सचिव राजीव श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक, प्रदेश सचिव अनुपम श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन मंत्री उमेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, जिला महासचिव अनुराग श्रीवास्तव एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव पत्रकार आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37421790
Total Visitors
464
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This